छतरपुर। थाना ओरछा रोड क्षेत्र (Thana Orchha Road Area) के ग्राम नारायणपुरा में बोरवेल (Borewell in Narayanpura) में चार साल के बच्चे के गिरने की घटना के बाद पुलिस ने बच्चे के दादा और पिता (grandfather and father) के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में पीड़ित बच्चे को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और व स्वस्थ है।
पुलिस के अनुसार बच्चे के पिता रमेश यादव और दादा अखिलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का तर्क है कि इन लोगों ने जानते हुए भी बोरवेल को खुला छोड़ा, जिससे किसी की भी जान जा सकती थी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा में रमेश यादव के खेत में उसी का 4-5 साल का पोता दीपेन्द्र बोर में गिर गया था। करीब 11 घंटे के चले रेस्क्यू के बाद उसे रात 10 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved