रतलाम। मेडीकल कालेज रतलाम (Medical College Ratlam) में पिछलेे दिनों सीनियर स्टूडेंट द्वारा जूनियर स्टूडेंट की ली गई रैगिंग (ragging) की घटना काफी तुल पकड़ गई है। इस मामले में मेडीकल कालेज (Medical College Ratlam) में प्रशासन भी घेरे में आ गया है कि जब रैगिंग कमेटी गठित कर दी गई थी तो उसके बाद इस प्रकार की घटनाएं कैसे हुई?, हालांकि कालेज प्रशासन ने रैगिंग की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित कर दी ताकि दोषियों विद्यार्थियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके। इस घटना में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की, वहीं वार्डर डा. अनुराग जैन केे साथ ही विद्यार्थियों ने अभद्र व्यवहार किया था और उन पर बोतले फैंकी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved