
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित आवास के बाहर आज रविवार सुबह 5 बजे दो अज्ञात हमलावर ने हवा में कई राउंड फायरिंग (Firing) की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज (Registered Case) कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जब दोबारा फायरिंग हुई तो सलमान खान अपने घर में मौजूद थे। सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने अभिनेता ने फोन (Phon) पर बात (Talk) की है। मामले में सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इस वक्त सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved