img-fluid

देश में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामले : राष्ट्रीय महिला आयोग

September 08, 2021

नई दिल्‍ली। देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों  (women crimes) की संख्‍या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पुलिस महिलाओं के प्रति सुरक्षा के लाख दावे करती हो, किन्‍तु हकीकत यही है कि लगातार महिलाएं अपराधों (women crimes) का शिकार हों रही हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) के पास आई महिलाओं से अपराध की शिकायतों के आधार पर हुहा अै। आयोग के पास पहुंची शिकायतों में 46 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इनमें से आधे मामले अकेले यूपी के हैं। 2021 के पहले 8 महीनों में आयोग में 19,953 शिकायतें आई ।



  • इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि शिकायतें इसलिए भी बढ़ी, क्योंकि आयोग ने नियमित जागरूकता अभियान आयोजित किए। हर समय उपयोग में आने वालों वाली हेल्पलाइन भी जारी की है। यह महिलाओं को सदैव सहयोग प्रदान करती है यहां से वे शिकायतें भी दर्ज करवा सकती हैं।
    एक नजर में आकड़े
    जीवन और सम्मान      7,836
    घरेलू हिंसा                4,289
    दहेज शोषण              2,923
    साइबर अपराध          585
    यूपी में दिल्ली से पांच गुना मामले
    उत्तर प्रदेश   10,084
    दिल्ली          2,147
    हरियाणा      995
    महाराष्ट्र       974
    यह सिर्फ वे आंकड़े है जिनकी थानों में रिपोर्ट दर्ज की जाती है। कई मामलों में आपसी समझौता हो जाता है और कई मामलों में पीड़ित स्वयं ही मामले को दबा देते हैं और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने नहीं जाते।

    Share:

  • ममता बनर्जी आज से शुरू करेंगी चुनाव प्रचार, सुवेंदु अधिकारी ने उड़ाया मजाक

    Wed Sep 8 , 2021
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 30 सितंबर (30 September) को होने वाले उपचुनाव (by-election) के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) भवानीपुर से चुनाव मैदान में हैं और वह बुधवार से अपना चुनाव प्रचार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved