
कुत्तों के आतंक से पीडि़त शहर में अब
29 दिन में 4063 लोगों को कुत्तों ने घायल किया
इंदौर। प्रदीप मिश्रा, शहर सहित इंदौर जिले में फरवरी माह के 29 दिनों में जहां कुत्तों ने 4063 लोगों को काटकर घायल किया, वहीं बंदर, बिल्ली, चूहों, घोड़े और सूअर ने भी 162 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस तरह पिछले माह में कुल 4225 लोगों को जानवरों ने काटा।
इनमें से क़ई पीडि़तों का इलाज सरकारी अस्पताल में हो चुका है तो कुछ मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया कि सरकारी लाल अस्पताल हुकुमचंद पॉली क्लिनिक में फरवरी माह में जानवरों की बाइट से घायल 4225 पीडि़त रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। डॉक्टर शर्मा के अनुसार फरवरो में जानवरों द्वारा काटे गए पीडि़तों के आंकड़े इस प्रकार है।
जानवर पीडि़तो की संख्या
घोड़े 03
सूअर 07
बंदर 31
बिल्ली 76
चूहा 45
कुत्ता 4063
कुल 4225
हमारे अस्पताल में कुत्तों के काटने के अलावा अन्य जानवर घोड़ा, सूअर, बंदर, बिल्ली, चूहे के काटने पर भी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
डॉक्टर आशुतोष शर्मा, लाल अस्पताल
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved