img-fluid

गोभी 10 रुपए किलो, अब मैदान की तरह, सब्ज़ी मंडियों में भी धोनी ने धूम मचा रखी है

December 14, 2020

रांची।झारखण्ड की राजधानी रांची के सब्जी बाजारों (Ranchi Sabzi Mandi) में इन दिनों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के इजा फार्म हाउस की सब्जियों की भरी डिमांड आ रही है , धोनी के फार्म हाउस से हर दिन ताजी सब्जियां बाजारों में पहुंच रही हैं. सब्जी मंडियों में जहां धोनी की तस्वीर वाले बैनर लगे हैं. इन बैनरों पर डेयरी, ताजी सब्जियों और कड़कनाथ मुर्गी के अंडे की बिक्री की जानकारी दी गई है. इन स्टॉलों पर 10 रुपए किलो गोभी तो 40 रुपए किलो तक टमाटर ग्राहकों को मिल जाते हैं. वहीं, ब्रोकली भी लगभग 30 रुपए की दर पर खरीदी जा सकती है.दरअसल बगैर खाद और कीटनाशक के उपजायी गई इन सब्जियों की सस्ती कीमत होने से लोग खिंचे चले आ रहे ।
धोनी के फार्म हाउस की सब्जी बेचने वाले अरशद आलम बताते हैं कि धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं. उसके साथ ही सुरक्षित और खाने में स्वादिष्ट भी है इसलिए राजधानी के बाजारों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से आए सब्जी विक्रेताओं के बीच भी इन सब्जियों की डिमांड है.वैसे बताया जा रहा है की धोनी के फार्म हाउस की सब्जियों की बिक्री के हाल ऐसे है की एक रात पहले ही वेंडर के पास फोन पर खुदरा विक्रेताओं की डिमांड पहुंच जाती है और ज्यादातर सब्जियां फ़ोन पर ही बुक होकर बिक जाती हैं।

अरशद आलम ने बताया कि पूरी तरह गोबर और वर्मी कंपोस्ट की मदद से उपजायी गई इन सब्जियों की कीमत ऐसी है कि इसे हर वर्ग का व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है. उन्होंने बताया कि धोनी के खेतों से आई गोभी 10 किलो, टमाटर थोक में 28 रुपए तो खुदरा में 40 रुपए किलो, ब्रोकली 30 प्रति पीस और शिमला मिर्च 40 रुपए किलो की दर से उपलब्ध है।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती करना शुरू किया है. इनमें टमाटर, गोभी, मटर, कैप्सिकम, आलू समेत कई तरह की सब्जियां हैं।

Share:

  • किसानों को निर्णय तक नहीं पहुंचने देना चाहती विपक्षी पार्टियां : कृषि मंत्री

    Mon Dec 14 , 2020
    नई दिल्ली । कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का आज 19वां दिन है। कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान आज भूख हड़ताल भी कर रहे हैं, जबकि अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति से जुड़े दस संगठनों ने कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से मुलाकात कर कृषि कानून पर अपना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved