
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) ने एक अप्रैल, 2021 से 7 फरवरी, 2022 तक 1.87 करोड़ से अधिक करदाताओं (over 1.87 crore taxpayers) को 1.67 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड (Over 1.67 crore refunds) जारी किया है। आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 7 फरवरी, 2022 तक 1.87 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,67,048 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया है। विभाग के अनुसार आयकर रिफंड के तहत 1,85,65,723 मामलों में 59,949 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया। कॉर्पोरेट टैक्स के 2,28,100 मामलों में 1,07,099 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अप्रैल, 2021 से 7 फरवरी, 2022 तक जारी आयकर रिफंड में आकलन वर्ष 2021-22 के 1.48 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं, जो 28,704.38 करोड़ रुपये हैं।
सीबीडीटी की ओर दी गई जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की तय समय-सीमा तक करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए थे, जिसमें से 46.11 लाख से ज्यादा आईटीआर 31 दिसंबर को दाखिल किए गए थे। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved