
बंगलूरू। कर्नाटक के बेंगलुरु से सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। आशंका है कि टीम ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। यह जानकारी सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बुधवार को दी।
सीसीबी ने बताया कि ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में थे जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए। सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved