विदेश

मौत पर मातम की जगह मनाते हैं जश्न, रहते हैं मुर्दों के साथ

इंडोनेशिया। क्‍या आपने कभी सोचा होगा कि लोग किसी की मौत होने पर मातम (weeds) की जगह जश्‍न (Celebrate) मनाते हों और मौत के बाद मुर्दों के साथ रहते भी हो, लेकिन यह भी होता है। दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां लोग अपने परिवार के सदस्य की मौत के बाद उन्हें कभी दफनाते नहीं ह, बल्कि मुर्दे को ममी के रूप में तब्दील कर उसे घर पर ही रखते हैं।

बतातें दे कि इंडोनेशिया में एक ऐसी जगह है जहां पर यह सब देखने को मिल जाता है। मुर्दों को अपने साथ रखने की ये परंपरा इंडोनेशिया के तोराजन समुदाय में पाई जाती है। इस समुदाय में डेड हार्वेस्ट फेस्टिवल (Dead Harvest Festival) भी मनाया जाता है, जिसमें मुर्दों को बॉक्स से बाहर निकालकर, नहला धुलकर और फिर से नए कपड़े पहनाकर मरे शख्स को जो भी खाना पसंद था वही बनाया जाता है।



एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस दिन लोग मुर्दों को बाहर निकालते हैं और उन्हें सजाते हैं, उस दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी बुलाते हैं। पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल होता है. ये सब इसलिए होता है क्योंकि वे अपने घर वालों से बहुत ज्यादा लगाव महसूस करते हैं इसलिए उन्हें हमेशा के लिए दफनाने से पहले कई साल तक अपने साथ रखते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के टोराजन संप्रदाय के लोग मानते हैं कि मौत जीवन का अंत नहीं है और जो मर गया वो भी जिंदा है। ये लोग न सिर्फ मुर्दों को साथ रखते हैं, बल्कि उन्हें खाना भी देते हैं. इस संप्रदाय में जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसे दफनाने की जगह एक भैंस की बलि दी जाती है। भैंस की बलि और उत्सव के बाद मृत शरीर को घर ले जाया जाता है इसके बाद उसे अनाजघर और बाद में श्मशान ले जाते हैं। उनके लिए एक कमरा खाली कर दिया जाता है. जिसमें जरूरत का हर सामान, कपड़े और पसंद की चीजें रखी जाती हैं। मृत शरीर को कई वर्षों तक सुरक्षित रखने के लिए उसके शरीर को फॉर्मल्डहाइड और पानी के घोल से परिरक्षित करते हैं। बाद में इस मुर्दे को परिवार में शामिल कर दिया जाता है। यहां मौत को लोग एक उत्सव की तरह मनाते हैं।

Share:

Next Post

Tokyo Olympics: हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

Sat Jul 24 , 2021
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ […]