img-fluid

बच्चों के साथ पतंग उड़ा कर मनाया आनन्द उत्सव

January 17, 2023

नागदा। शासन के आदेशानुसार आनंद उत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत संक्रांति से नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम बच्चों को सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नपा उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा व पार्षदगण ने पतंगों व स्वदेशी माझे का वितरण किया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर आनंद उत्सव मनाया।


दोपहर उपरांत बालिका वर्ग में चेयर रेस, चम्मच रेस, खो-खो, सितोलिया, गिल्ली डंडा खेला गया। श्री गेहलोत ने बताया कि आनंद उत्सव अन्तर्गत पतंगों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के साथ पतंग उड़ाई। आनंद उत्सव 28 जनवरी तक मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन कार्यक्रम किया जाएगा।

Share:

  • कांपा उज्जैन... आज भी न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री

    Tue Jan 17 , 2023
    उज्जैन। शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कल सुबह से तेज ठंड रही दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही बर्फीली हवाओं का ने पूरे शहर के कांपने पर मजबूर कर दिया। हवा की अधिकतम रफ्तार 18 किलो मीटर रही। दिन का तापमान सामान्य से 6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved