उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कांपा उज्जैन… आज भी न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री

उज्जैन। शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कल सुबह से तेज ठंड रही दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही बर्फीली हवाओं का ने पूरे शहर के कांपने पर मजबूर कर दिया। हवा की अधिकतम रफ्तार 18 किलो मीटर रही। दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे जाने पर कल कोल्ड डे घोषित किया गया, जो इस महीने के साथ ही इस मौसम का तीसरा कोल्ड डे था। ठंड को देखते हुए आज भी न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ है।



शहर में न्यूनतम तापमान ने कल इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आज भी इसमें कोई खास सुधार नहीं हुआ है। वेधशाला में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज भी कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है। कल से ही बर्फीली हवाएँ चलने से शहर में न्यूनतम तापमान का स्तर 6 डिग्री पर चला गया था। दिन का तापमान भी कल 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। आज भी सुबह से सर्द हवाएँ चल रही है। कल के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 7.8 डिग्री पर आ गया। इस साल में न्यूनतम तापमान का कल सबसे निचला स्तर था। इस साल तापमान का न्यूनतम स्तर 5 जनवरी को 7.2 डिग्री रहा था। वहीं 10 जनवरी को यह और गिरकर 7 डिग्री पर आ गया था। 12 और 13 जनवरी को छोड़कर 5 जनवरी से 14 जनवरी तक तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। लेकिन कल इसने इस साल के यह सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और यह 6 डिग्री पर आ गया था।

रात में भी गिरावट की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जब रात का तापमान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री के बीच कम रहता है तो कोल्ड डे यानी शीतल दिन घोषित किया जाता है। इसी आधार पर कल भी कोल्ड डे घोषित किया गया था। तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री से भी कम होने पर इसे सीवर कोल्ड डे यानी अति शीतल दिन घोषित किया जाता है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

Share:

Next Post

वाहन आ रहे हैं 20 हजार और पार्किंग है एक हजार की

Tue Jan 17 , 2023
महाकाल लोक में बनी पार्किंग नाकाफी-प्रतिदिन लग रहे हैं जाम-नई पार्किंग बनाने की योजना उज्जैन। महाकाल लोक देखने के लिए प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन उज्जैन में आ रहे हैं और पार्किंग की जगह मात्र एक हजार वाहनों की है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे […]