img-fluid

सेंट्रल बैंक ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए बांटे 100 करोड़ के ऋण

November 21, 2026

  • महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, उद्यमियों को मिला योजनाओं का मार्गदर्शन

जबलपुर। छोटे और मध्यम उद्योगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार, मढ़ाताल में मेगा एमएसएमई ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए।



  • महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक हितग्राहियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, महिला उद्यमियों और युवा व्यवसायियों ने सहभागिता की। इस दौरान चयनित हितग्राहियों को बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में रवि गुप्ता ने कहा कि बैंक किसी भी व्यवसाय का महत्वपूर्ण सहयोगी होता है। उद्योगों को आगे बढ़ाने में बैंक की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह है। हर सफल उद्योग की शुरुआत विश्वास से होती है और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों के विश्वास का साथी बनकर उनके साथ खड़ा है।
    प्रयास होना चाहिए कि किसी भी अच्छे व्यावसायिक विचार को संसाधनों की कमी के कारण रुकना न पड़े। उद्यमी आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय आगे बढ़ाएं और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसमें व्यवसाय विस्तार ऋण, मशीनरी वित्तपोषण और मुद्रा योजना सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में उद्यमियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक सुबीर कुमार, अमृतांशु जैन, संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share:

  • उडिय़ा मोहल्ले में गंदगी का अंबार, गलियां बनीं कचरा डंपिंग जोन

    Sat Nov 21 , 2026
    जबलपुर। शहर के स्वच्छता दावों के बीच जिला न्यायालय के पीछे और छोटी ओमती के उडिय़ा मोहल्ला क्षेत्र की गलियों में गंदगी के हालात नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यहां की गलियां धीरे-धीरे कचरा डंपिंग जोन में तब्दील होती जा रही हैं। जगह-जगह कचरे और मलबे के ढेर लगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved