बड़ी खबर व्‍यापार

Central Rail ने टिकट चेकिंग से वसूला 12.29 करोड़ रुपए का जुर्माना

मुंबई। मध्य रेल मुंबई मंडल (Central Railway Mumbai Division) ने जून 2020 से मार्च 2021 तक उपनगरीय और गैर-उपनगरीय ट्रेनों में सघन और नियमित टिकट चेकिंग अभियान (Intensive and regular ticket checking operations in suburban and non-suburban trains) चलाया। इस अभियान के तहत 3.43 लाख मामलों में 12.29 करोड़ रु. का जुर्माना वसूला गया है।

इस अभियान के दौरान, बिना टिकट व अनियमित टिकट वाले यात्रियों के 3,43,898 मामले पकड़े। इन मामलों में 12,29, 81,889 रु. जुर्माना वसूला गया। इसमें से लगभग 2.48 लाख मामले उपनगरीय ट्रेनों के हैं, जिनसे 6.63 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। गैर-उपनगरीय ट्रेनों में 95 हजार मामलों से 5.62 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूली की गई।

मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग के अनुसार मध्य रेल ने बोनाफाइड रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के अपने प्रयास में, नियमित रूप से बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ गहन अभियान चलाया है। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील किया है कि वे असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

रोजगार जैसे गम्भीर विषय को BJP ने बना रखा मजाक : Akhilesh

Sun Apr 4 , 2021
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) की नीयत और नीति युवा विरोधी है। रोजगार जैसे गम्भीर विषय को भी भाजपा ने मजाक बना रखा है। सरकार की नीतियों से बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। नौकरियों में कटौती और सरकारी उपक्रमों का निजीकरण […]