
भोपाल। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल (Gwalior-Chambal Zone) में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे (Survey) करने के लिए केंद्रीय दल ग्वालियर पहुंच गया है। दल के सदस्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरान करेंगे। दल के सदस्य आज श्योपुर, शिवपुरी जाएंगे। इससे पहले दल के सदस्यों ने आज सुबह ग्वालियर में संभागायुक्त आशीष शर्मा, आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ बैठक की।
केंद्रीय दल दो दिन तक बाढ़ प्रभावित जिलों में जाएगा। बाढ़ (Flooding) में बह गए गांवों का भी दौरा करेगा। श्योपुर में ग्रामीण राहत शिविरों में रहने को मजबूत हैं। केंद्रीय दल प्रभावितों से भी मुलाकात कर सकता है। दल बुधवार को दिल्ली लौट जाएगा और संभवत इसी हफ्ते रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप देगा। उल्लेखनीय है कि इसी महीने के शुरूआत में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, अशोकनगर में भयानक बाढ़ हाई थी।
भारत सरकार को भेजी रिपोर्ट
केंद्रीय दल आने से पहले मप्र सरकार ने 12 हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान की रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी है। सबसे ज्यादा निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। सैंकड़ों गांव बाढ़ में बह गए हैं। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved