img-fluid

CG: बिलासपुर में अचानक घर के फर्श से फूटा पानी का फब्बारा… सीसीटीवी में कैद हुआ ज्वालामुखी जैसा नजारा

February 02, 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर जिले (Bilaspur district) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के बरामदे में अचानक जमीन फटने जैसी स्थिति (Situation Ground bursting) बन गई और तेज दबाव के साथ पानी ऊपर की ओर उछल पड़ा। यह दृश्य किसी छोटे ज्वालामुखी के फूटने जैसा प्रतीत हुआ। उसलापुर स्थित गोकुलधाम इलाके की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर का एक सदस्य बरामदे में सामान्य रूप से टहल रहा होता है, तभी अचानक फर्श की टाइल्स टूट जाती हैं और मटमैले पानी का तेज फव्वारा ऊपर की ओर निकलने लगता है। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कुछ पल के लिए वहां मौजूद व्यक्ति की जान खतरे में पड़ गई, हालांकि वह समय रहते सुरक्षित निकल गया।


  • जानकारी के अनुसार, यह घटना पास के एक खाली प्लॉट पर भारी मशीनों से बोरिंग का काम किए जाने के दौरान हुई। ड्रिलिंग के कारण जमीन के नीचे मौजूद पाइपलाइन में अत्यधिक दबाव बन गया, जिसने घर के पक्के फर्श को तोड़ते हुए बाहर निकलने का रास्ता बना लिया।

    अचानक हुए इस हादसे से घर के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, पानी के तेज दबाव से बरामदे और फर्श की टाइल्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

    Share:

  • इस्राइल ने दक्षिण लेबनान में की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल्ला का बड़ा आतंकी ढेर...

    Mon Feb 2 , 2026
    तेल अवीव. मध्य-पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल (Israel) ने एक बार फिर हिजबुल्ला (Hezbollah) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस्राइली सेना ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दक्षिणी लेबनान में की गई कार्रवाई में हिजबुल्ला के एक बड़े आतंकी को मार गिराया गया है। इस्राइली सेना के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved