
नई दिल्ली। अफगानिस्तान संकट (Afghanistan Crisis) के बीच काबुल (Kabul) में करीब एक हजार भारतीय फंसे (one thousand Indians stranded in Kabul) हैं। अफगानिस्तान में फंसे करीब एक हजार भारतीयों को निकालने की चुनौती सरकार के सामने है। भारत सरकार(Indian Government) अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विभिन्न भागीदार पक्षों के संपर्क में है। अभी तक भारतीय दूतावास से जुड़े लोगों को निकाला जा चुका है, लेकिन काफी संख्या में भारतीय नागरिक अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। सुरक्षा संबंधी क्लियरेंस मिलने के बाद भारतीय वायुसेना के विमान तुरंत काबुल के लिए रवाना होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved