img-fluid

मप्र के 3 सांसदों को मौका!

July 02, 2023

  • मोदी कैबिनेट विस्तार में चुनावी झलक
  • छत्तीसगढ़-राजस्थान के भी दो-दो नेता शामिल

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार में इस वर्ष के अंत में होने वाले 5 चुनावी राज्यों के सांसदों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मप्र के 3 सांसदों को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। मप्र कोटे के फिलहाल 7 नेता केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनमें से दो को हटाकर संगठन में लाया जा सकता है। साथ ही जिन 3 नेताओं के नाम पर चर्चा चल रही है उनमें विंध्य से सांसद गणेश सिंह, देवास से महेन्द्र सिंह सोलंकी और महाकौशल से राकेश सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि प्रहलाद पटेल और वीरेन्द्र खटिक में से किसी एक को मंत्रिमंडल से हटाकर संगठन में शामिल किया जा सकता है। इसी तरह राजस्थान से दो सांसदों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ से विजय बघेल और सरोज पांडे के नाम पर चर्चा चल रही है।


कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
फिलहाल मोदी कैबिनेट में 76 मंत्री शामिल हैं और अधिकतम 85 मंत्री रह सकते हैं। ऐसे में 9 मंत्रियों की जगह खाली है, ऐसी स्थिति में मोदी कैबिनेट से एक दर्जन मंत्रियों की छुट्टी की संभावना है। इनमें संजीव बालियान, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, भूपेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर चर्चा है। पीयूष गोयल को राजस्थान और धर्मेन्द्र प्रधान को उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया जा सकता है।

Share:

  • मणिपुर हिंसा पहले से तय, इसके पीछे विदेशी ताकत- CM बीरेन सिंह

    Sun Jul 2 , 2023
    नई दिल्ली: मणिपुर में भड़की हिंसा को 2 महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं. कई इलाकों से लगातार हिंसा की खबर सामने आ रही है. सरकार शांति बहाली की कोशिशों में लगी है लेकिन उपद्रवी लगातार इसमें खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved