img-fluid

पश्चिमी मध्यप्रदेश में कल से बारिश के आसार

October 08, 2020

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मप्र में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से पश्चिमी मप्र के कुछ क्षेत्रों में भी बरसात होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मप्र में बरसात हो रही है। शुक्रवार से पश्चिमी मप्र के भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। गौरतलब है कि पिछले 5 दिन से रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम 17 से 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री इजाफे के बावजूद यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। शहर में 3 अक्टूबर से रात का तापमान सामान्य से कम है। 13 साल बाद ऐसा हुआ है, जब अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ऐसी ठंड पड़ रही है।

Share:

  • DDCA अध्यक्ष पद पर रोहन जेटली की ताजपोशी लगभग तय

    Thu Oct 8 , 2020
    नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए रोहन जेटली ने नामांकन दाखिल किया। बताया जा रहा है कि नामांकन के आखिरी दिन एक और दावेदारी पेश की गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved