img-fluid

राजधानी में 28 से झमाझम के आसार

June 25, 2022

  • अब बंगाल से होगी बारिश की शुरुआत

भोपाल। राजधानी में उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मानसून के झमाझम की आस लगाए लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। राजधानी में 28 जून के बाद ही झमाझम के आसार हैं। अगले तीन दिन तक सिर्फ नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर में ही कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। इसके अलावा प्रदेश भर में बारिश की संभावना नहीं है। 26 जून से बंगाल की खाड़ी में सक्रियता बढ़ेगी। जिसके बाद 27 जून से बारिश का दूसरा दौर शुरू होने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में 28 से 29 जून को मानसून सेट हो सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून समय पर चल रहा है। हालांकि उज्जैन में मानसून लेट है। यह करीब एक सप्ताह पीछे हो गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में मानसून की स्थिति समय पर है। 3 दिन तक प्रदेश में बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।


धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा मानसून
मध्य-पूर्वी अरब सागर में चक्रवातीय गतिविधियों के साथ, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय है। साथ ही, दक्षिणी गुजरात से कर्नाटक तट के समांतर एक ट्रफ बना हुआ है। झारखंड के आसपास भी चक्रवात सक्रिय है, जिससे होकर विदर्भ तक अन्य ट्रफ लाइन जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अभी भी पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से गुजर रही है।

दिन का पारा 40 के पार पहुंचा
जून के तीसरे सप्ताह में जोरदार बारिश हुई, लेकिन गर्मी एकबार फिर बढऩे लगी है। मानसून के दो दिन के ब्रेक के कारण अब प्रदेश में गर्मी और उमस लोगों को परेशान करने लगी है। शुक्रवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, नौगांव, ग्वालियर और राजगढ़ में यह 40 डिग्री से अधिक रहा। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 36 के पार रहा। सिर्फ पचमढ़ी में सबसे कम 30 और बैतूल में 31 डिग्री रहा।

Share:

  • एक साल तक रिचार्ज की नो टेंशन! इस कंपनी ने निकाला सस्ता ऑफर

    Sat Jun 25 , 2022
    नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया भारतीय टेलीकॉम मार्केट में बने रहने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है. Vi के पोर्टफोलियो में सस्ते महंगे कई प्लान्स मौजूद हैं. कंपनी लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म के विभिन्न प्लॉन्स ऑफर करती है. ऐसे में अगर आप एक अफोर्डेबल लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में हैं, तो कंपनी एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved