img-fluid

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की उल्टी गिनती शुरू

July 12, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने तीसरे चंद्रमा मिशन के लिए कमर कर ली है। चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे मिशन को लांच किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च रिहर्सल को पूरा कर लिया है।



जानकारी के लिए बता दें कि इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च रिहर्सल की तैयारी और 24 घंटे तक चलने वाली प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। कई दिन पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को एलवीएम3 के साथ जोड़ा गया है।

बता दें कि मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसके लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है, जिसके चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करने की उम्मीद है।

चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफलता नहीं मिल पाई थी और इस लिहाज से चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। मिशन सफल रहा तो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा।

Share:

  • Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 की 45 से 50 दिन की होगी यात्रा, जाने इस महामिशन की पूरी कहानी

    Wed Jul 12 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । 14 जुलाई 2023 की दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा. करीब 45 से 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास इसकी लैंडिंग होगी. चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है. लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved