img-fluid

MP में RSS के पदों में होगा बदलाव, अब प्रांत की जगह संभाग की व्यवस्था, एक प्रचारक और 1 प्रदेश कार्यवाह रहेगा

March 17, 2026

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश पदों में अब बदलाव होगा। मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भौगोलिक रचना में परिवर्तन हुए हैं। मध्यप्रदेश में पहले तीन प्रांत थे। मार्च 2027 के बाद प्रांत व्यवस्था समाप्त होगी और संभाग स्तर पर कार्यकारिणी होगी। मध्यप्रदेश में 7 संभाग होंगे। प्रांत का काम संभाग करेगा। नई व्यवस्था के तहत एक प्रदेश प्रचारक और एक प्रदेश कार्यवाह रहेगा।

शताब्दी वर्ष को विस्तार के रूप में लिया गया
बताया कि मध्य भारत में तेजी से संघ का विस्तार हो रहा है। शताब्दी वर्ष को विस्तार के रूप में लिया गया है। शहर में बस्ती, गांव में मंडल होते हैं। घर–घर जाकर संघ की यात्रा को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रांत में 2481 स्थानों पर 3842 शाखाएं चल रही हैं।


  • 27 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क किया
    मध्यभारत प्रांत में हिंदू सम्मेलनों में 52 लाख से अधिक लोग शामिल हुए है। 80 हजार स्वयंसेवकों ने 27 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क किया है।

    Share:

  • मैं सनातनी हूं...चार धाम यात्रा पर सारा अली खान को देना होगा एफ‍िडेविट, बोले- मंदिर अध्यक्ष

    Tue Mar 17 , 2026
    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Bollywood actress Sara Ali Khan) ने सुर्खियों में जगह बना ली है. एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा को अपनी धार्मिक प्रवृति के लिए जाना जाता है. मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सारा हर जगह जाती हैं और दुआ मांगती हैं. हालांकि अब उनके साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved