
- गुरु पूर्णिमा उज्जैन में आए 2 लाख, महाकाल में भीड़
उज्जैन। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाकाल दर्शन के लिए लाखों लोग आ गए हैं तथा मंदिर के आसपास भारी भीड़ है।
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनों के लिए शुरू हो चुकी थी। अधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा बैरिकेट्स से ही श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें दर्शन के लिए लगी हुई है। सावन माह कल 4 जुलाई से शुरू होगा लेकिन इसके पहले ही आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके हैं।