
इंदौर। प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले (Honey trap cases) में आज विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सभी 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो गए। आज जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हुए इनमे श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, मोनिका यादव, आरती दयाल, बरखा, रूपा, अभिषेक और ओमप्रकाश शामिल हैं। आरोपियों की और से आरोप अस्वीकार करते हुए कोर्ट से विचारण चाहा गया। अब जल्द ही केस का ट्रायल प्रोग्राम तय होगा।
उल्लेखनीय है कि इस मामले के फरियादी तत्कालीन नगर निगम इंजीनियर हरभजनसिंह है जिनका हाल ही में कुछ समय पहले निधन हुआ है। उन्होंने 19 सितंबर 2019 को पलासिया पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि दो महिलाएं उसे अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रही हैं। ये महिलाएं वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे रुपये मांग रही हैं। यह केस काफी चर्चा में रहा था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved