img-fluid

‘चार्टर्ड विमान… इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी’, सांसदों पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

June 17, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र में भी बंगाल वाला खेला होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में UBT में आज बड़ी टूट हो सकती है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक उद्धव कैंप मे हलचल तेज हो गई है। आज दिल्ली में उद्धव गुट के बागी सांसद एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे से मुलाकात करने वाले हैं।

इस बीच, शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधा है। संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टूटे हुए सांसदों पर तंज कसा है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी भी दी है।

संजय राउत ने एक्स पर लिखा, ‘नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है। ऑपरेशन टाइगर के नाम पर दो सांसदों को लेकर उड़ जाता है। इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी। लेकिन ठाकरे नाम की वजह से इनकी कीमत इतनी बढ़ गई कि अब निजी विमान से घूम रहे हैं। हर बात का हिसाब लिया जाएगा। डरपोक लोमड़ियों को भगा दिया गया। फिर खुद को टागइर क्यों कहते हो?’


  • इसके साथ ही संजय राउत ने एक्स पर दूसरी पोस्ट पर लिखा, ‘अपना सपना मनी मनी! मिनिमम सपोर्ट प्राइस हर सांसद के लिए 50 करोड़ रुपये तय है। 15 करोड़ तो बस एडवांस है। सच कहूं तो, ये लोग 50,000 रुपये के भी लायक नहीं हैं। उनकी कीमत सिर्फ शिवसेना और TMC ब्रांड लेबल की वजह से बढ़ी है।’

    शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ़्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है। अरविंद जी (अरविंद सावंत) ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।’

    Share:

  • पुलिस की बेरूखी, 3 आईएएस अफसर के सामने चीखीं बेबस मां-बेटी

    Wed Jun 17 , 2026
    कलेक्ट्रेट परिसर में भावुक कर देने वाला दृश्य, घमापुर की पीडि़त महिला बोली, थाने से सुनवाई नहीं, अब प्रशासन से इंसाफ की उम्मीद जबलपुर। न्याय की उम्मीद लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते लोगों की कहानियां अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन मंगलवार को जबलपुर कलेक्ट्रेट में जो दृश्य सामने आया, उसने न केवल प्रशासनिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved