भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सेवानिवृत्त अधिकारियों के डाटा का उपयोग कर हो रही ठगी

  • प्रदेश में साइबर सेल के पास बड़ी मात्रा में पहुंच रही शिकायतें

भोपाल। प्रदेश में साइबर ठग अब रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के डाटा का उपयोग कर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। बताते हैं कि प्रदेश में कई शहरों के लोग इसका शिकार हुए हैं। इस तरह की शिकायतें बढऩे के बाद साइबर सेल ने लोगों को ठगी का शिकार होने से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।



साइबर ठगोरे अब प्रदेश के रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारियों का डाटा प्राप्त कर उनको निशाना बना रहे हैं। ये लोग उनके रिटायरमेंट की तारीख, जन्म तारीख, अंतिम पोस्टिंग जैसी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं, फिर उनको पेंशन, इंश्योरेंस दिलवाने, जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपटेड करने या फिर कोषालय के अधिकारी बनकर उनको फोन करते हैं। चूंकि उनकी कुछ जानकारी पहले से ठगों को पता होती है, इसके चलते वे उनके जाल में फंस जाते हैं। ठग बैंक खाता, पासवर्ड और ओटीपी प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस तरह की घटनाएं पूरे प्रदेश में सामने आ रही हैं। भोपाल साइबर सेल ने प्रदेश के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा कि इस तरह का कोई फोन आए तो उस पर विश्वास न करें, खुद संबंधित कार्यलय में जाकर पेंशन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लें। इससे वे ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। बताते हैं कि इंदौर में भी क्राइम ब्रांच के पास इस तरह की कई शिकायतें आई हैं।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश में पंचायत से पहले होंगे नगरीय निकाय चुनाव

Tue May 17 , 2022
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में तथ्यात्मक स्थिति पेश कर दी है। अब पंचायत से पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे। 24 मई के पहले नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना घोषित कर दी जाएगी। मप्र में नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से […]