
भोपाल। राजधानी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को लाल परेड मैदान के अंदर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झंडा फ हराया जाएगा। इसी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड (बीडी एन्ड डीएस) और पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं पैदल मार्च किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर मार्केट, बस स्टैंड और खासतौर पर होटलों की विशेष चेकिंग की जा रही है। बिना पहचान पत्र के होटल में ठहरने वालों के खिलाफ सख्त नजर रख जा रही है। होटल संचालकों को भी बिना आई कार्ड के किसी भी रूम नहीं देने की हिदायत दी गई है। पुलिस का अधिकारियों का कहना है कि खूफिया विभाग से अलर्ट जारी होते ही सघन चेकिंग अभियान को अधिक प्रभावी रूप से चलाया जाएगा। शहर भर में 150 से अधिक पाइंट बनाकर चेकिंग की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved