भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शादी का झांसा देकर रिश्तेदार युवती से बलात्कार

  • लड़की को तीन महीने तक लिव इन में रखा, अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा आरोपी

भोपाल। छोला मंदिर इलाके में रहने वाली एक लड़की की मुलाकात 6 महीने पहले रिश्तेदार युवक से एक शादी समारोह के दौरान हुई। बाद में दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। इतना ही नहीं एक ही समाज के युवक-युवती ने एक साथ रहने का फैसला लिया। तीन माह पहले दोनों बजरिया इलाके में एक किराए का कमरा लेकर एक साथ रहने लगे। जहां आरोपी ने जल्द शादी करने का वादा कर पीडि़ता के साथ कई बार ज्यादती। अब आरोपी फरियादिया को छोड़कर दूसरी लड़की से विवाह करने वाला है। जिसकी भनक लगते ही फरियादी लड़की ने थाने में शिकायत की और बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



टीआई उमेश यादव के अनुसार 19 वर्षीय लड़की छोला मंदिर इलाके में रहती है। वहीं आरोपी आयुष रायकवार भी रहता है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, एक करीबी रिश्तेदार की शादी में 6 माह पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और दोनों ने एक साथ रहने का फैसला लिया। एक समाज और रिश्तेदार होने के के कारण परिजनों को उनकी शादी से एजराज था। दोनों ने तीन महीने पहले बजरिया इलाके में एक किराए का कमरा लिया और लिवइन में रहने लगे। आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर लड़की के साथ कई बार ज्यादती की। अब आरोपी एक अन्य लड़की से शादी करने वाला था। जिसकी जानकारी पीडि़ता को मिली और वह थाने आ गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने शदी का झांसा देकर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीआई ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे थाने में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Share:

Next Post

सीधे किसानों के खाते में अंतरित करें अनुदान राशि

Wed Jan 19 , 2022
हाईटेक फ्लोरीकल्चर गार्डन की डीपीआर बनवायें भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि शेडनेट हाउस और पॉली-हाउस बनाने वाले किसानों के खातों में अनुदान राशि डायरेक्ट ट्रांसफर की जाये। किसान निर्धारित स्पेशिफिकेशन की सामग्री को वेण्डर से खरीदने के लिये स्वतंत्र रहेगा। राज्य मंत्री मंत्रालय में […]