img-fluid

Rahul से तीन घंटे मुलाकात के बाद भी नहीं सुलझा छत्तीसगढ़ कांग्रेस विवाद, अब सोनिया गांधी लेंगी आखिरी फैसला

August 25, 2021

नई दिल्ली। छत्तीसगढ (Chhattisgarh) में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव (Chief Minister Bhupesh Baghel and Health Minister T.S. Singhdev) ने कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की है। पार्टी दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही है। पर विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। बैठक के बाद भी सिंहदेव की नाराजगी बरकरार है।

करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक के बाद पार्टी की तरफ से यह दिखाने की कोशिश की गई कि सबकुछ ठीक है। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में राज्य के सभी संभागों के विकास पर बात हुई। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर केंद्रित थी।


कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी। दरअसल, छत्तीसगढ में सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बीच संबंध सहज नहीं रहे हैं। बघेल सरकार ने 17 जून को अपने ढाई साल पूरे कर लिए हैं। इसलिए, सिंहदेव समर्थक उन्हें फौरन मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।

सिंहदेव समर्थकों का दावा है कि सिंहदेव से ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था। उनके करीबी नेताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं सौपता है तो वह बघेल सरकार से अलग हो सकते हैं। इससे कम पर वह कोई समझौता नहीं करेंगे। अब इस बारे में निर्णय पार्टी नेतृत्व को करना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव के बीच रिश्तों में उस वक्त तनाव और बढ गया, जब पार्टी विधायक बृहस्पति सिंह ने सिंहदेव पर हत्या कराने का आरोप लगाया। बृहस्पति सिंह का कहना था कि सिंहदेव उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने आरोप वापस ले लिए।

Share:

  • OBC में क्रीमीलेयर पर SC का बड़ा फैसला, कहा- केवल आर्थिक आधार पर तय नहीं हो सकता

    Wed Aug 25 , 2021
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने मंगलवार को कहा कि दाखिले और सरकारी नौकरियों में आरक्षण (Reservation in admission and government jobs) के लाभ से वंचित करने के लिए पिछड़े वर्गों (backward classes) में ‘क्रीमी लेयर’ (‘Creamy layer’) का निर्धारण केवल आर्थिक मानदंड के आधार पर नहीं किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved