
रायपुर / कांकेर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिला के रावघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतागढ़ के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं एसएसबी 33 बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ है।
डीआईजी वी विक्रम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह अंतागढ़ के जंगल में एसएसबी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। एसएसबी 33 बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ है। मारे गये 3 नक्सली में 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली शामिल है। नक्सलियों के पास से ऐके 47, एसएलआर, 12 बोर की बन्दूक और आटोमेटिक गन बरामद हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved