img-fluid

छत्तीसगढ़: इस नई एक्सप्रेस ट्रेन से सफर होगा आसान, तीन राज्यों से जुड़ा कनेक्शन

August 03, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लोगों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर (Raipur) से जबलपुर (Jabalpur) के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई रेल सेवा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को जोड़ेगी, जिससे तीनों राज्यों के बीच संपर्क सुविधा बढ़ेगी। इस खास मौके पर गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) भी वर्चुअली मौजूद रहे। यह नई ट्रेन रायपुर से जबलपुर की 410 किलोमीटर की दूरी को केवल 8 घंटे में तय करेगी। इससे यात्रियों का सफर न सिर्फ आरामदायक होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ के लिए रेल बजट में 21 गुना की वृद्धि हुई है और इस साल प्रदेश को 6,900 करोड़ की राशि मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 47,000 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाएं संचालित हैं, जो प्रदेश में रेलवे नेटवर्क और यात्री सुविधाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का भी जिक्र किया, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का 680 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी नई रेल परियोजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस सेवा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच बेहतर संपर्क का माध्यम बनेगी। यह ट्रेन रायपुर, गोंदिया, बालाघाट और जबलपुर जैसे शहरों को जोड़ेगी। इससे मां बमलेश्वरी मंदिर, कान्हा नेशनल पार्क, भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अब और आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन को गति मिलेगी।

Share:

  • तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने इस मामले में जारी किया नोटिस

    Sun Aug 3 , 2025
    पटना। बिहार (Bihar) विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। इस बीच आरजेडी नेता (RJD Leader) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) ने उन्हें नोटिस जारी किया है और 2 वोटर आई कार्ड (Voter ID Card) के संबंध में जवाब मांगा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved