img-fluid

पुलिस और वन अमले पर हमले से मुख्यमंत्री नाराज

February 06, 2021

  • डीजीपी और वन अफसरों को किया तलब

भोपाल। प्रदेश में माफिया द्वारा लगातार पुलिस अमले पर किए जा रहे जानलेवा हमले की घटनाओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद खफा है। ग्वालियर में पुलिस टीम और देवास में वन रक्षक की हत्या के बाद सीएम ने आज सुबह डीजीपी और वन अफसरों को निवास पर तलब किया। मुख्यमंत्री ने कहा की आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। गृह, वन, राजस्व आदि विभाग मिलकर संयुक्त प्रयास करें।अवैध उत्खनन करने वाले माफिया को किसी स्थिति में ना छोड़ा जाए। वनरक्षक को शहीद के समकक्ष का दर्जा दिया जाएगा। आवश्यक सुविधाएं परिवार को दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में पुलिस निरीक्षक पर हुए हमले के बारे में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त की और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा जो अधिकारी माफिया पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहे हैं। उन पर तत्काल सख्ती करें। संभवत: कुछ जिलों में पुलिस और वन अफसरों को हटाया जा सकता है।

Share:

  • देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट: वीडी शर्मा

    Sat Feb 6 , 2021
    भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भारत सरकार का बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को बजट के बारे में जानकारी होना चाहिए। इसके लिए भाजपा लोगों के बीच भी जाएगी। शर्मा ने कहा कि यह बजट न्यनतम सरकार और अधिकतम शासन वाला है। स्वास्थ्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved