img-fluid

होलकर कॉलेज में छात्रों से रूबरु हुए मुख्यमंत्री, बच्चों से बात… लालबाग को दी सौगात

May 20, 2025

इंदौर। पहली बार इंदौर में हो रही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने आज सुबह चिडिय़ाघर में पंछियों के साथ बिताई, फिर होलकर कालेज में छात्रों के साथ रूबरू हुए और उसके बाद लालबाग परिसर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बने स्नैक पार्क और बर्ड पार्क को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नर किंग कोबरा की सौगात दी। इसके बाद होलकर कालेज मेंं हार्टिकल्चर के छात्रों से रूबरू होते हुए उनके साथ बैठकर चर्चा की।

इसके पश्चात मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर लालबाग पैलेस पहुंचकर 47.59 करोड़ की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार और उद्यान पुनर्विकास का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर की हर विरासत का संरक्षण होगा। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे।


  • झलकियां
    – कैबिनेट बैठक स्थल पर गुलाब जल में इत्र मिलाकर स्प्रे किया गया।
    – रंग-बिरंगी छतरियां और पचरंगी झंडों से पूरे परिसर को सजाया गया है
    – मालवी पगड़ी से मंत्रियों का स्वागत
    – प्रवासियों के पते और नाम नंबर लेकर ही निकलने दिया जा रहा है
    – खिड़कियों से झांक रहे रहवासियों को खिड़कियां बंद रखने की हिदायत
    – मंत्रियों ने अहिल्या माता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

    Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Tue May 20 , 2025
    शुतुरमुर्ग की तरह हो गए कांग्रेस प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस (State Congress) ने हाल ही में अपने प्रवक्ताओं की सूची जारी की। इसमें इंदौर (Indore) से सर्वाधिक नाम लिए गए हैं। 9 प्रवक्ताओं (Spokespersons) को प्रदेश स्तर का जिम्मा दिया गया है, ताकि वे पक्ष के खिलाफ माहौल बना सकें, लेकिन नियुक्ति के बाद भी कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved