
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में जनकल्याण और सुराज अभियान की जानकारी दी। साथ ही जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री राज्यपाल से करीब आधे घंटे तक चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं में प्रदेश की प्रगति और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ, कोरोना की वर्तमान स्थिति, वर्षा की स्थिति सहित प्रदेश में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इधर सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल से अचानक की गई मुलाकात को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved