img-fluid

चेहरे पर ब्लेड मारने से घायल महिला से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

June 12, 2022

  • घटना से आहत शिवराज ने अफसरों की बुलाई बैठक

भोपाल। राजधानी के शिवाजी नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ से बचाव करने पर तीन बदमाशों ने सीमा सोलंकी के चेहरे पर ब्लेड मार दी। जिससे उसे 120 टांके आए। इस घटना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद दुखी हैं। वे आज सुबह महिला से मिलने के लिए पहुंच गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निवास पर पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों के बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना दिल झकझोर देने वाली है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से कहा कि अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई करें, जो नजीर बने। घटना से मुख्यमंत्री बेहद नाराज थे। बैठक से पहले पुलिस ने सीमा पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस अफसरों पर मुख्यमंत्री की नाराजगी कम हो गई। हालांकि उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि वे महिला अपराध के मामले खुद देखें। अपराधियों केा छोड़ा नहीं जाए। जो लापरवाही करे, उसे भी तत्काल देंखे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री महिला से मिलने के लिए निकल गए।

महिला को देंगे पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा ने अपराधियों से खुद को बचाने का साहस जुटाया। गंभीर घायल होने के बाद भी उसने अपराधियों को भगा दिया। महिला में गजब का साहस है। इसके लिए उसे साहसिक पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार सीमा का इलाज भी कराएगी।

Share:

  • सिंधिया-तोमर की प्रतिष्ठा से जुड़ा ग्वालियर महापौर का टिकट

    Sun Jun 12 , 2022
    भाजपा में टिकट पर मंथन जारी, आज जारी हो सकते हैं कुछ नाम भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तय करने में नेताओं के बीच आमराय नहीं बन पा रही है। शनिवार देर रात तक प्रदेश कार्यालय में चली प्रदेश कोर कमेटी और चुनाव समिति की बैठक में एक भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved