img-fluid

कानून-व्यवस्था को लेकर Chief Minister Shivraj ने बुलाई High Level Meeting

July 06, 2021

  • सभी मंत्री भी रहेंगे मौजूद

भोपाल। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के भीतर जघन्य अपराधों के मामले सामने आए हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आज दोपहर राजधानी में मौजूद सभी विभागों के अफसरों की उच्च स्तरीय बैठक (High Level Meeting) बुलाई है। बैठक कैबिनेट (Cabinet Meeting) के तत्काल बाद बुलाई गई, जिसमें मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट (Cabinet) से पहले सभी अधिकारियों केा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की सूचना दी गई है। मुख्यमंत्री बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर अफसरों केा निर्देश देंगे। कुछ विभागों के अधिकारी एवं कलेक्टर, एसपी, संभागायुक्त एवं आईजी वर्चुअली बैठक से जुड़ेंगे। बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं विभागाध्यक्ष शामिल रहेंगे।

अपराध पर रहेगा फोकस
मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि बैठक कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई गई है। मुख्यमंत्री अपराधी और सभी तरह के माफिया पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश आज अफसरों को दे सकते हैं। साथ ही काम में लापरवाही करने वाले अफसरों को हटाने निर्णय भी आज शाम तक हो सकता है।

Share:

  • 48 MP कैमरा और सुपर ऐमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ भारत में लॉन्‍च हुआ Samsung Galaxy F22, जानें कीमत

    Tue Jul 6 , 2021
    दिग्‍गज टेक कंपनी ने Samsung लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार Samsung Galaxy F22 से पर्दा उठाकर आज भारत (India) में लॉन्‍च कर दिया है । आपको बता दें कि Samsung Galaxy F22 कंपनी की एफ-सीरीज का नया फोन है। इस फोन में 6.4 इंच एचडी+ सुपर एमोलेड 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन है जो इनफिनिटी-U […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved