img-fluid

मुख्यमंत्री करेंगे इंदौर-अबुधाबी की पहली उड़ान का शुभारंभ

July 09, 2026

15 जुलाई को टर्मिनल-1 से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, तैयारियों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारी आज आएंगे इंदौर

इंदौर। इंदौर (Indore) से पहली बार शुरू होने जा रही अबुधाबी (Abu Dhabi) की सीधी उड़ान (Direct flight) का शुभारंभ 15 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) करेंगे। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल की टर्मिनल-1 बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारी आज दिल्ली से इंदौर आ रहे हैं।


  • उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा पहले इंदौर से शारजाह के बीच सीधी उड़ान का संचालन किया जाता था, लेकिन अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हुए युद्ध के कारण 28 फरवरी से कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद कर दिया था। इसके बाद कई बार इस फ्लाइट को दोबारा शुरू करने की घोषणा की गई, लेकिन हर बार ये आगे बढ़ती रही। कुछ समय पहले कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद करने की घोषणा के साथ सिस्टम से हटा दिया। वहीं अगले ही दिन शारजाह के बजाय इंदौर से अबूधाबी की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की। यह फ्लाइट 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इंदौर से पहली बार अबुधाबी के लिए शुरू हो रही इस फ्लाइट को लेकर यात्रियों में उत्साह है। इसे ही देखते हुए एयरलाइंस इसकी शुरुआत पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है और मुख्यमंत्री खुद इस कार्यक्रम में शामिल होकर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस नई सेवा के शुरू होने से इंदौर का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सीधा हवाई संपर्क फिर से बहाल हो जाएगा। इसका लाभ बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को मिलेगा।

    सप्ताह में चार दिन होगा संचालन
    ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। एयरलाइन ने शुरुआती किराया करीब 13 से 14 हजार रुपए रखा है। सीधी उड़ान होने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों कम होंगे।

    यह होगा शेड्यूल
    इंदौर-अबुधाबी आईएक्स-247
    यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इंदौर से शाम 7.50 बजे रवाना होकर यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 9.35 बजे अबुधाबी पहुंचेगी। रविवार को यह उड़ान एक घंटे देरी से संचालित होगी। यात्रा का समय करीब सवा तीन घंटे रहेगा।

    अबुधाबी-इंदौर, आईएक्स-247
    यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 10.35 बजे रवाना होकर भारतीय समयानुसार देर रात 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। रविवार को यह उड़ान भी एक घंटे देरी से संचालित होगी। यात्रा का समय करीब सवा तीन घंटे रहेगा।

    Share:

  • एचआईवी का नया हॉटस्पॉट बनता पंजाब! युवाओं में बढ़ रहे संक्रमण ने बढ़ाई चिंता जीएमसी जम्मू की लैब पर बढ़ा दबाव

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्ली । पंजाब (Punjab)में एचआईवी संक्रमण (HIV infection)के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग(Health Department) की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि राज्य को संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाने लगा है। बीते पांच महीनों के आंकड़े बताते हैं कि पंजाब के आठ जिलों से हर महीने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved