
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सांसद आजम खां को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा कि निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेण्डा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके खासतौर पर खुशी मिलती है। भाजपा षड्यंत्र में लगी है। मोहम्मद आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा है।
अखिलेश ने कहा कि मोहम्मद आजम खां ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की। गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा तक दिलाने की व्यवस्था की। जनपद में तमाम विकास कार्य किये।
यहां तक कि कुम्भ मेला की सुचारू व्यवस्था के लिए विदेशियों और साधु-संतो ने भी उनकी प्रशंसा की। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आजम साहब सामाजिक सद्भाव के पैरोकार रहे है। सरकार जानबूझकर बदले की भावना से न केवल मोहम्मद आजम खां अपितु उनकी पत्नी और बेटा के खिलाफ फर्जी मुकदमें लगाए जा रही है। जेल में उन्हें यातना दी जा रही है। समाजवादी पार्टी उनके पक्ष में निरंतर आवाज उठाती रही है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved