img-fluid

मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री का आह्वान

November 22, 2022

  • जनजातीय क्षेत्रों में समाज विरोधियों को भाजयुमो देंं जवाब
  • विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजयुमो नए युवाओं को जोडऩे का काम करेगा

भोपाल। हमारी सरकारों ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं और इन योजनाओं से सभी का दिल जीता है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता इन योजनाओं को घर-घर तक ले जाएं और इनसे लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों से संपर्क करें। कुछ समाज विरोधी लोग जनजातीय क्षेत्रों में भ्रम फैला रहे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इन ताकतों को जवाब दें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को मोर्चा की प्रभारी कविता पाटीदार एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भी संबोधित किया।

राहुल गांधी दिशा भ्रमित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को ही पता नहीं है कि वे पदयात्रा क्यों कर रहे हैं? ऐसे दिशा भ्रमित लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा तो वह है जो नदियों की धार भी पलट दे, जरूरत पड़े तो बहाव के विपरीत भी तैर कर दिखा दे।


खिलते कमल में एक लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ेगा मोर्चा
अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजयुमो नए युवाओं को जोडऩे का काम करेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में खिलते कमल अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें हर मंडल में सौ युवाओं को जोड़ा जाएगा। प्रदेश में भाजपा के एक हजार 70 मंडल हैं। इस तरह एक लाख से ज्यादा नए युवा संगठन से जुड़ेंगे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि खिलते कमल अभियान में जुडऩे वाली युवाओं की विधानसभावार संगोष्ठी कराई जाएगी। इसमें संगठन की युवा नीति तैयार करने के लिए युवाओं से सुझाव लिए जाएंगे। इसमें आए अच्छे सुझावों का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। जनवरी में नीति घोषित करने की तैयारी है।

देशज खेलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा
युवाओं को जोडऩे के लिए खेलेगा मप्र अभियान भी शुरू किया जाएगा। इसमें गिल्ली-डंडा जैसे देशज खेलों का आयोजन कर युवाओं को जोड़ा जाएगा। हर स्तर पर इस तरह के खेलों का आयोजन होगा। ज्यादातर वही खेल होंगे जो संघ की शाखाओं में खेले जाते हैंं।

Share:

  • सुनी सुनाई: जज का अहसान उतारते मंत्रीजी

    Tue Nov 22 , 2022
    मप्र भाजपा के एक नेताजी फिलहाल शिवराज सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। मंत्री बनने से पहले एक आपराधिक मामले में जेल गये थे। खबर आ रही है कि एक महिला जज ने नेताजी को जमानत दी थी। नेताजी जज का अहसान उतारना चाहते थे। मंत्री बनते ही जज के पति को प्रतिनियुक्ति पर अपने विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved