
उज्जैन। 2 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बडऩगर आ रहे हैं। वह इस दौरान एक बड़ी सभा और रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। कल बुधवार को तैयारी का जायजा लेने एसपी बडऩगर पहुँचे।
एसपी सचिन शर्मा एडिशनल एसपी के साथ सुबह बडऩगर पहुँचे, यहां उन्होंने सबसे पहले मंडी में जहाँ मुख्यमंत्री की सभा होना है उस स्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने बडऩगर के पूरे मार्ग का जायजा लिया। जहां पर मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे और जनता का अभिवादन भी करेंगे। इसके अलावा बदनावर रोड पर खेत में जो हेलीपेड बनाया गया है उसका निरीक्षण भी किया और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का इंतजाम बिल्कुल ठीक ढंग से होना चाहिए। इस दौरान उनके साथ बडऩगर के एसडीओपी एम.एस. परमार भी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved