img-fluid

मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से कथित तौर पर नमाज पढ़वाने का आरोप, प्रधानाध्यापक निलंबित

February 02, 2026

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (Mathura district) के नौहझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय (Primary school) में बच्चों से जबरन नमाज पढ़वाए जाने का आरोप सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) मथुरा ने प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा विभाग ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है।



  • मामला प्राथमिक विद्यालय नौहझील का है, जहां तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर धर्म विशेष का प्रचार करने और छात्रों को प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने इस संबंध में बीएसए मथुरा को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक बच्चों को बहकाकर इस्लाम धर्म की ओर प्रेरित करता था और उनसे नमाज अदा करवाता था।

    शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक अन्य धर्मों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। आरोपों के अनुसार वह हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता और हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश करता था। इसके अलावा विद्यालय परिसर में धर्म प्रचार से जुड़ी गतिविधियों के चलते अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई थी।

    यह भी कहा गया है कि विद्यालय में नियमित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन नहीं कराया जाता था और यदि बच्चे राष्ट्रगान गाते थे तो उन्हें फटकार लगाई जाती थी। साथ ही प्रधानाध्यापक के महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

    बीएसए मथुरा ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गठित जांच समिति मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

    Share:

  • MP: ग्वालियर में कार की मामूली टक्कर पर रिटायर्ड फौजी को बोनट पर घसीटा, 500 मीटर दूर फेंककर भागे आरोपी

    Mon Feb 2 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में शनिवार रात एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। भिंड रोड पर मामूली कार टक्कर (Minor Car Collision) के बाद कुछ युवकों ने एक सेवानिवृत्त सैनिक (Retired Soldier) के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved