बीजिंग (Beijing)। ईरान और चीन की दोस्ती (Iran-China friendship) जगजाहिर है। दोनों देश अमेरिका के खिलाफ साझा गठबंधन बनाए हुए हैं। हालांकि, इस दोस्ती में अब दरार पड़ती नजर आ रही है और इसका प्रमुख कारण चीन की हठधर्मिता है। दरअसल, चीन ने ईरान के नियंत्रण वाले तीन द्वीपों को संयु्क्त अरब अमीरात का बताया है। चीन ने कहा है कि इन द्वीपों को लेकर जारी विवाद को ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हल किया जाना चाहिए। इस पर ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई थी, लेकिन चीन ने सोमवार को खाड़ी में तीन विवादित द्वीपों पर अपना रुख बरकरार रखा।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि “तेहरान और बीजिंग के बीच रणनीतिक सहयोग को देखते हुए, यह उम्मीद की जाती है कि चीनी सरकार इस मामले पर अपने रुख को संशोधित करेगी।” चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ईरान और यूएई से बातचीत और परामर्श के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने आह्वान को दोहराया, इस मामले पर चीन के रुख को “सुसंगत” बताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved