विदेश

चीन बढ़ा रहा क्षमता, रूस कर रहा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल; जापान का पुतिन पर गंभीर आरोप

टोक्यो। वैश्विक स्तर पर सामरिक स्थितियां जैसे-जैसे बदल रहीं हैं, परमाणु हथियारों का खतरा भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। एक तरह रूस खुले तौर पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी दे रहा है तो खबर है कि चीन भी अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ा सकता है। ऐसे में दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।


जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रूस पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का बड़ा आरोप लगाया है। किशिदा ने कहा है कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल मानवता के लिए बड़ा खतरा है। किशिदा ने कहा, रूस द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी देना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है और यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।

Share:

Next Post

1060 करोड़ तक पहुंची कमाई, आज भी होगी रजिस्ट्रियां

Sat Oct 22 , 2022
इंदौर से जुड़े चारों दफ्तर आज धनतेरस पर खुले रहेंगे इंदौर। आज धनतेरस पर भी जिला मुख्यालय से जुड़े उप पंजीयक कार्यालयों को खुले रखने के निर्देश भोपाल मुख्यालय ने दिए हैं, जिसके चलते तहसील कार्यालयों के उप पंजीयक कार्यालय तो बंद रहेंगे मगर मोती तबेला, ढक्कन वाला कुआ, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और एमओजी लाइन के […]