
डेस्क। चीन ने सोमवार को दलाई लामा को दिए गए ग्रैमी पुरस्कार की निंदा की है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। चीन ने कहा कि वह तिब्बती आध्यात्मिक नेता को दिए गए इस सम्मान का इस्तेमाल ‘चीन विरोधी गतिविधियों’ के लिए करने का कड़ा विरोध करते हैं।
रविवार को लॉस एंजिल्स में 68वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार आयोजित किया गया। इस समारोह में दलाई लामा, तेनज़िन ग्यात्सो को ग्रैमी पुरस्कार दिया गया। इस ग्रैमी पुरस्कार समारोह में स्पोकन-वर्ड एल्बम, मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
दलाई लामा को पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने चीन के इस आरोप को दोहराया कि 90 वर्षीय आध्यात्मिक नेता धर्म के नाम पर अलगाववादी गतिविधियां चला रहे हैं।
लिन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि दलाई लामा पूरी तरह से धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘वह एक राजनीतिक निर्वासित हैं जो धर्म की आड़ में चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि बीजिंग इस पुरस्कार का इस्तेमाल चीन विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करने वाले संबंधित पक्षों का कड़ा विरोध करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved