विदेश

चीन: कोयले की खदान में हुआ बड़ा हादसा, 12 लोगों की दबकर मौत

नई दिल्ली। चीन में भूकंप का कहर अभी थमा भी नहीं था कि एक और हादसे ने कई लोगों की जिंदगियां छीन ली है। चीन के एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना चीन के हेईलोंगजिआंग प्रांत में कोयले की खदान में हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। मिडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।


सरकारी ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यह दुर्घटना हेंगशान जिले में ‘कुनयुआन कोयला खदान’ में बुधवार दोपहर को हुई। दुर्घटना में घायल 13 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जांच दल गठित किया गया है। चीन में खदान दुर्घटनाएं आम हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनमें मरने वालों की संख्या में कमी आई है। चीन कोयले का सबसे बड़ा निर्माता और उपयोगकर्ता है।

Share:

Next Post

PM मोदी को अपशब्द कह के बुरा फंसे राहुल गांधी, दिल्ली HC ने चुनाव आयोग को दिया बड़ा निर्देश

Thu Dec 21 , 2023
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को समय-समय पर अपने बयानों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का वीडियो बनाकर भी विरोधियों के निशाने पर चल रहे हैं। वहीं, अब दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से भी राहुल गांधी को एक और झटका लगा […]