विदेश

चीन का अंतरिक्ष यान चांद से लाया 1731 ग्राम मिट्टी, 45 साल बाद पहले प्रयास में मिली सफलता

चीनी अंतरिक्ष यान करीब 45 साल बाद पहले ही प्रयास में चांद से मिट्टी के नमून लेकर पिछले सप्ताह सफलतापूर्वक पर धरती लौट आया है। चीन का चेंग’ई-5 अंतरिक्ष यान अपने साथ चांद से लगभग 1,731 ग्राम नमूने लाया है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि चंद्रमा की सतह से मिले नमूनों को रिसर्च टीम को सौंप दिया गया है और वैज्ञानिकों की टीम इसके परीक्षण में जुट गई है।  चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि वैज्ञानिक यान के द्वारा देश की ओर से पहली बार एकत्रित किए गए चांद के नमूनों का विश्लेषण और अनुसंधान करेंगे। 

 चीन का अंतरिक्ष यान चांग ई-5 प्रोब चंद्रमा से से नमूने लेकर वापस गुरुवार को लौटा और उसने मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह यान 1 दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था और कुछ दिनों पर परीक्षण किए थे। साथ ही चांद की सतह पर दो मीटर के छेद कर नमूने एकत्रित किए थे। चांद की सतह पर पहुंचने वाला यह चीन का यह तीसरा यान है। इससे पहले भेजा गया चांग ई-4 चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।

चीन ने 2004 में चांद की परिक्रमा और लैंडिग का तीन चरणीय कार्यक्रम शुरू किया था, जो चेंग’ई-5 मिशन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही खत्म हो गया। बता दें कि बीते 45 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहले ही प्रयास में अपेक्षित सफलता मिल गई हो, हालांकि चांद से मिट्टी के नमूने पहले भी धरती पर लाए जा चुके हैं। सबसे पहले अमेरिका ने चांद के नमूने एकत्रित करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था, जिसके बाद चीन का यह पहला प्रयास था। सोवियत संघ के चांद के नमूने एकत्रित करने के मानवरहित अभियान के दौरान अंतरिक्ष यान चंद्रमा से उड़ान भरकर सीधे पृथ्वी पर लौट आया था।

Share:

Next Post

बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर ने एक साल में 46 करोड़ का किया कारोबार, 2.26 करोड़ का हुआ लाभ

Sun Dec 20 , 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के जरिए बदलते उप्र की नई कहानी लिखी जा रही है। इस बात की तस्दीक तीन लाख 93 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 45 लाख से अधिक परिवारों के वित्तीय और सामाजिक समावेशन से किया गया है। सिर्फ कोरोना काल में स्वयं सहायता समूहों […]