img-fluid

भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने शुरू की चालबाजी, बंगाल की खाड़ी के पास पहुंचा ड्रैगन का जासूसी जहाज

May 15, 2025

नई दिल्‍ली । भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच हुए सीजफायर (ceasefire) के बाद अब भारत (India) के पूरब में चीन (China) ने नई चालबाजी शुरू कर दी है। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि चीन का एक जासूसी जहाज (Spy ship) समंदर में भारत की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ड्रैगन का यह जासूसी जहाज फिलहाल मलक्का स्ट्रेट से होते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने वाला है। बता दें कि बीते कुछ सालों में इस क्षेत्र में चीन के ऐसे कई जहाज दिखाई दिए हैं और ये जहाज रिसर्च की आड़ में सैन्य अभियानों के लिए अहम डेटा इकठ्ठा करने की कोशिश करते हैं।

ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट डेमियन साइमन ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि जहाज मलक्का स्ट्रेट की तरफ से होते हुए श्रीलंका के दक्षिण की ओर जाता दिखाई दे रहा है। इस जहाज को दा यांग हाओ का नाम दिया गया है और चीन ने इसे 2019 में अपने बेड़े में शामिल किया था। इसे शोध के क्षेत्र में इसे सबसे उन्नत जहाजों में से एक माना जाता है और चीन इसे ‘फ्लोटिंग लैब’ के नाम से भी बुलाता है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज समुद्री तल का नक्शा बनाने में सक्षम है। वहीं यह मिसाइलों को ट्रैक करने के अलावा पनडुब्बियों की रीडिंग को भी पकड़ सकता है। चीन इसे एक रिसर्च शिप कहता है। हालांकि भारत और दुनिया के कई अन्य देश यह जानते हैं कि असल में यह एक जासूसी जहाज हैं।

जानकारी के मुताबिक चीन के बेड़े में दा यांग हाओ की तरह चार और जहाज हैं और बेड़े के तीन अन्य जहाज भी हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी के आस पास दिखाई देते रहते हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में जियांग यांग होंग 3 ने कई हफ्तों तक इस क्षेत्र में कई परीक्षण किए। इस दौरान इस जहाज ने मालदीव की राजधानी माले में दो बार डॉक भी किया। वहीं एक दूसरा जहाज, जियांग यांग होंग 1, भारतीय मिसाइल टेस्ट से ठीक पहले कई दिनों तक बंगाल की खाड़ी में देखा गया था। एक समय पर यह जहाज विशाखापत्तनम से सिर्फ 250 समुद्री मील की दूरी पर था।

Share:

  • MP: रीवा में तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Thu May 15 , 2025
    रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में एक तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक (Exorcism ) के बहाने तीन महीने की गर्भवती महिला (Pregnant Women) के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के दौरान विशेष अनुष्ठान (Special rituals) करने की बात कहते हुए महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved