img-fluid

चीन के Weibo और Baidu ऐप हुए बैन

August 04, 2020

दुनियाभर में वीबो के 50 करोड़ यूजर

नई दिल्ली। भारत सरकार ने चीन के दो सबसे पॉप्युलर ऐप Baidu Search और Weibo को ब्लॉक कर दिया है। बायडू सर्च चीन का अपना सर्च इंजन है जो काफी हद तक गूगल की तरह काम करता है। वहीं, वीबो को चीन का ट्विटर कहा जाता है। बैन के बाद अब ये दोनों ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से भी हटा दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो ये दोनों उन्हीं 47 ऐप्स में शामिल हैं, जिन्हें सरकार ने 27 जुलाई को बैन किया था।
वीबो को चीन की सीना कॉर्पोरेशन में साल 2009 में लॉन्च किया था। दुनियाभर में वीबो के 50 करोड़ यूजर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीबो के एक स्टार यूजर में से एक थे। मोदी ने चीन के इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर साल 2015 में अपनी चीन यात्रा से पहले अकाउंट बनाया था। मोदी ने वीबो पर अपने सबसे पहले पोस्ट में वीबो के जरिए चीनी लोगों से कनेक्ट होने की बात कही थी।
बायडू का बात करें तो यह भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। बायडू का Facemoji की बोर्ड काफी पॉप्युलर है। कंपनी के सीईओ रॉबिन ली भी भारतीय यूजर्स के बीच ऐप की पहुंच को बढ़ाने के सिलसिले में इसी साल जनवरी में आईआईटी मद्रास पहुंचे थे। यात्रा के दौरान ली ने कहा था कि वह खासतौर से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मोबाइल कंप्यूटिंग के क्षेत्र में भारतीय टेक्नॉलजी इंस्टिट्यूशन्स के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने इन दोनों ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से भी हटाने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही देश के इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स को ब्लॉक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। भारत ने 29 जून को टिकटॉक समेत 58 ऐप को बैन कर दिया था। ऐप को बैन करने की वजह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया गया था। बैन किए गए ऐप्स में शेयर इट, UC ब्राउजर, वीचैट और कैम स्कैनर जैसे कई और ऐप भी शामिल थे। इसके बाद एक बार फिर से भारत सरकार ने पिछले महीने 47 अन्य ऐप्स को भी बैन किया। इन ऐप्स के बारे में कहा गया कि ये पहले बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे हैं और इनसे यूजर्स के डेटा की सेफ्टी पर बड़ा खतरा है।
बीते दिनों खबर आई थी कि सरकार के रडार पर 250 और चीनी ऐप हैं जिन्हें आगे बैन किया जा सकता है। इसमें पॉप्युलर गेम PUBG भी शामिल है। खबरों की मानें तो सरकार अभी इन ऐप्स की जांच कर रही है। इनके काम करने के तरीके में अगर कोई खामी पाई गई तो आने वाले कुछ हफ्तों में और चीनी ऐप्स के बैन होने की खबरें सुनने को मिल सकती हैं।

 

Share:

  • नहीं बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, कीमतें स्थिर

    Tue Aug 4 , 2020
    नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल को लेकर तेल कंपनियां ग्राहकों को पिछले कुछ दिनों से राहत दे रही हैं। आज फिर तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगस्त महीने में अब तेल की कीमतें स्थिर चल रही हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved