बीजिंग । चीनी कंपनी (Chinese company) शंटियन केमिकल ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को शादी करने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि शादी न करने पर उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इस नीति के बाद China कंपनी की आलोचना हुई क्योंकि उसने सितंबर तक शादी न करने वाले सिंगल और तलाकशुदा कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दी। शेडोंग के इस ग्रुप ने आलोचनाओं व आक्रोश तथा सरकारी दखल के बाद आदेश वापस ले लिया है।
चीनी घरों में घुसा डीपसीक उन्माद
चीन में डीपसीक और आगे बढ़ते हुए टीवी, फ्रिज और रोबोट वैक्यूम क्लीनर तक फैल गया है। कई होम अप्लायंस ब्रांड्स ने घोषणा की है कि उनके उत्पादों में इस स्टार्टअप के एआई मॉडल होंगे। एक प्रदर्शनी में इन उत्पादों ने कम लागत पर पश्चिमी उत्पादों को चुनौती दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved