img-fluid

फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, टीएमसी सांसद ने वीडियो किया शेयर, जाने क्‍या बोलीं?

May 08, 2026

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने फ्लाइट (Flight) में अपने साथ कथित बदसलूकी और सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब वह संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता से दिल्ली आ रही थीं।

सांसद के अनुसार, वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट नंबर 1F पर बैठी थीं। इसी दौरान 4 से 6 लोगों का एक समूह विमान में सवार हुआ, जिसने उन्हें घूरते हुए पीछे जाकर सीटें लीं। मोइत्रा ने दावा किया कि दिल्ली पहुंचने के बाद विमान का दरवाजा खुलने से ठीक पहले कुछ यात्रियों ने आपत्तिजनक और उकसावे वाले नारे लगाए तथा पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

टीएमसी सांसद ने इस व्यवहार को “उत्पीड़न” और विमान के भीतर अपनी सुरक्षा का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि यह सामान्य नागरिकों का गुस्सा नहीं, बल्कि सुनियोजित हरकत थी। मामले को लेकर उन्होंने विमान कंपनी के पास सात पन्नों की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


  • महुआ मोइत्रा ने विमान कंपनी से उन यात्रियों की पहचान सार्वजनिक करने और उन्हें ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की मांग भी की। उन्होंने अपनी शिकायत को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu को टैग करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। सांसद द्वारा साझा किए गए वीडियो में कुछ यात्री “जय श्रीराम”, “चोर-चोर TMC चोर” और “दीदी चोर, भाई चोर” जैसे नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में नारे लगाने वालों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं देते।

    बाद में एक अन्य पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इस घटना को नजरअंदाज कर सीधे अपनी बैठक में हिस्सा लिया था, लेकिन जब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दिया, तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से मामला उठाने का फैसला किया। उन्होंने इस घटना के लिए भाजपा की राजनीतिक संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया।

    Share:

  • महाराष्ट्र : नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान गिरफ्तार, 25 दिन से खोज रही थी पुलिस

    Fri May 8 , 2026
    नासिक/छत्रपति संभाजी नगर. नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कांड में फरार आरोपी निदा खान (Nida Khan) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. निदा खान पर न सिर्फ धार्मिक भावनाओं (Religious sentiments) को ठेस पहुंचाने का आरोप है, बल्कि उस पर मुख्य आरोपियों की मदद करने और यौन शोषण जैसे गंभीर मामलों में शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved