
संत नगर। उपनगर के पास हलालपुरा ईसाई कब्रिस्तान में सोमवार को ईसाई समुदाय द्वारा अपने पूर्वजों को याद कर श्रद्धांजलि देते हुए कब्रों पर मोमबत्तियां जलाई तथा पुष्प मालाएं अर्पित की। ईसाई समुदाय के लोग हर वर्ष 2 नवंबर को ऑल सेंड ए मनाता है इस दिन अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनकी कब्रों पर जाकर प्रार्थना करते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते हुए शासन प्रशासन के निर्देशों पर कब्रिस्तान में ज्यादा भीड़ ना हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए थे। यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों ने प्रार्थना की यहां ईसाई समुदाय के प्रमुख डॉ लिओ कार्नलियो आर्चबिशप द्वारा मृत आत्माओं के लिए प्रार्थना करवाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved